मेंहदी फंक्शन के लिए ट्राई करें ये स्टाइलिश आउटफिट…

फैशन। शादी के दिन खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती है। इसके लिए लड़कियां कपड़े, मेकअप, ज्वैलरी सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट चाहती हैं। शादी के हर फंक्शन के लिए लड़कियां खास लुक में तैयार होना चाहती हैं। जिससे सबकी नजरें उन पर ही हों। शादी के साथ ही मेहंदी, संगीत से लेकर दूसरे फंक्शन के लिए भी कपड़े चुनना होता है। जिसमे काफी मुश्किल होती है। मेहंदी के फंक्शन के लिए लड़कियां अक्सर हरे रंग को पसंद करती हैं। लेकिन हरे रंग में भी कौन से आउटफिट को चुनें। तो जरा एक नजर इन लुक्स पर जरूर डालें। जिन्हें देखने के बाद आपको मेहंदी फंक्शन में तैयार होने का आइडिया मिल जाएगा।

चुनें इंडो वेस्टर्न लुक:-

हरे रंग में आप किसी भी आउटफिट को चुन सकती हैं। अगर आप इंडो वेस्टर्न लुक में तैयार होना चाहती हैं तो धोती डिजाइन स्कर्ट और लांग जैकेट को ट्राई करें। इसके साथ टॉप को आप अपने कंफर्ट के हिसाब से बनवाएं। ये लुक काफी हटके और खूबसूरत दिखेगा मलाइका अरोड़ा, शरवरी वाघ के ये लुक्स इस मामले में आपको इंस्पिरेशन दे सकते हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज:-

अगर आप लहंगा पहनने वाली हैं तो ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट कर खूबसूरत लुक पा सकती हैं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज की ये डिजाइन मेहंदी लुक को और भी खास बना देगी।

रफल साड़ी:-
अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो रफल साड़ी को भी पहन सकती हैं। रफल साड़ी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिसे आप आसानी से पहनकर क्लासी लुक पा सकती हैं।

नेट की साड़ी:-

नेट फैब्रिक की साड़ी किसी भी मौके पर खूबसूरत लगती है। माधुरी दीक्षित की तरह आप नेट के फैब्रिक की सिकुइन वर्क वाली साड़ी को मेहंदी फंक्शन में पहनकर तैयार हों। ये बेहद खूबसूरत लगेगी।

पेप्लम कुर्ता:-

हरे रंग के कई सारे शेड होते हैं। अगर आप टिपिकल हरे रंग से हटकर शेड चाहती हैं तो कियारा आडवाणी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिंपल लुक के साथ ही ये बेहद खूबसूरत भी दिखेगा। पेप्लम डिजाइन के कुर्ते के साथ शरारा को मैच किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *