होली में ट्राई करें ये ट्रेंडी आउटफिट, मिलेगा स्टाइलिश लुक

फैशन। रंगो का त्योहार है होली, जिसका इंतजार हर किसी को वर्ष भर रहता है। इस दिन हर कोई जमकर रंगों से खेलता है। एक जमाना था जब पुराने कपड़ों को पहन कर होली खेली जाती थी। लेकिन, आज के समय में लोग होली के लिए भी अलग आउटफिट तैयार करते हैं। होली पर लोग बड़ी-बड़ी पार्टी आयोजित करते हैं, जिनकी थीम भी पहले से ही डिसाइड होती है। कई पार्टियां ऐसी होती हैं, जिन में किसी तरह की थीम डिसाइड नहीं होती।
ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों के साथ होती है कि, वो किस तरह के कपड़े कैरी करे। आपकी इस समस्या का समाधान हम आज देने जा रहे हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप होली के दिन कैरी कर सकते हैं। इनको कैरी करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगा। तो आइए जानते है होली पर आउटफिट सिलेक्ट करने के टिप्स।

दीपिका की तरह पहनें लहंगा :-
होली पार्टी में अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो इस तरह का लहंगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। व्हाइट और रेड कलर की स्कर्ट के साथ आप रेड और ब्लैक ब्लाउज में काफी खूरसूरत लगेंगी। दीपिका ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में चांद बालियां पहनी थीं।

साड़ी है बेहतर ऑप्शन :-
होली पार्टी के लिए साड़ी एक ऐसा ऑप्शन है, जिसे आप कैरी करके स्टाइलिश के साथ-साथ खूबसूरत भी लग सकती हैं। किसी भी रंग की साड़ी को आप अपना होली आउटफिट बना सकते हैं।

व्हाइट या पिंक सूट करें कैरी :-  
होली के मौके पर अगर आप कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तो सूट आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। इसके साथ आप कलरफुल दुपट्टा कैरी करना ना भूलें। इससे आपका लुक और ज्यादा प्यारा लगेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • होली के लिए आउटफिट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि, ये ज्यादा महंगे ना हों क्योंकि होली खेलने के बाद ये दोबारा इस्तेमाल करने लायक नहीं बचेंगे।
  • अगर आप हैवी झुमके पहन रही हैं तो खुले बाल न रखें क्योंकि डांस करते टाइम इससे आपको दिक्‍कत हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *