भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर घोषित हुआ दो दिन का राजकीय शोक …

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च अलंकरण भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

बता दे कि भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। पिछले एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *