राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बोले- विवादों की आंधी बन गए हैं राहुल

नई दिल्ली। लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सटी में दिए बयान पर राहुल गांधी लगातार घिरते नजर आ रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को विवादों की आंधी बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं। विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली संदिग्ध है। उन्होंने इसे बार-बार किया है, जब जवान शहीद हुए तो उन्होंन कहा कि कार बम विस्फोट में कुछ लोग मारे गए हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *