मेरठ मेट्रो और नमो भारत का मिनट-टू-मिनट टाइम टेबल, जानें कब कहां से मिलेगी ट्रेन

UP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा. बता दें कि वर्तमान में इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है. 

इसके साथ ही करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत के साथ मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है. इसी वजह से मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा और मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा.

न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित रैपिड ट्रेन

अभी तक रैपिड ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी. इसके साथ ही अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी. बता दें कि करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे.

पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पहली बार मेरठ में मेट्रो का संचालन होने जा रहा है. करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है. बता दें कि पीएम मोदी के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. ऐसे में दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

दोनों मेट्रो का टाइम-टेबल

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि मेरठ की सड़कों का बोझ कम होने वाला है. मेरठ मेट्रो और नमो भारत का सफर शुरू हो रहा है. इतना ही नह बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्टेशन के लिए पहली और आखिरी ट्रेन का समय भी तय कर दिया गया है. मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच डाउन लाइन पर पहली मेरठ मेट्रो मोदीपुरम स्टेशन से सुबह 06:06 बजे रवाना होगी. 
साथ ही आखिरी मेट्रो रात 10:06 बजे चलेगी. इसी तरह मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर अप लाइन पर पहली ट्रेन मेरठ साउथ से सुबह 06:10 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:02 बजे मिलेगी. 

नमो भारत: मोदीपुरम से सराय काले खां (डाउन लाइन)
स्टेशन का नामपहली ट्रेन (सुबह)आखिरी ट्रेन (रात)
मोदीपुरम06:0110:01
बेगमपुल06:0710:07
शताब्दी नगर06:1410:14
मेरठ सदर05:5710:20
मोदी नगर उत्तर06:0210:25
मोदी नगर दक्षिण06:0610:29
मुराद नगर06:1110:33
दुहाई05:5710:38
गुलधर06:0010:41
साहिबाबाद06:0410:45
आनंद विहार06:0810:49
तिलक नगर06:1310:54
न्यू अशोक नगर06:1810:59
नमो भारत: सराय काले खां से मोदीपुरम
स्टेशन का नामपहली ट्रेन (सुबह)आखिरी ट्रेन (रात)
सराय काले खां06:0010:00
न्यू अशोक नगर06:0510:05
आनंद विहार06:1110:11
साहिबाबाद06:1610:16
गाजियाबाद06:1010:21
गुलधर06:1410:25
दुहाई05:5010:29
मुरादनगर05:5410:33
मोदीनगर सदर05:5910:38
मोदीनगर उत्तर06:0310:42
शताब्दी नगर06:0510:52
मेरठ मेट्रो: मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच
स्टेशन का नामपहली ट्रेन (सुबह)आखिरी ट्रेन (रात)
मोदीपुरम (प्रथम)06:0610:06
मेरठ नॉर्थ06:0910:09
दौरली06:1210:12
एमईएस कॉलोनी06:1610:16
बेगमपुल06:1910:19
भैंसाली06:2110:21
मेरठ सेंट्रल06:2310:23
कंकरखेड़ा06:2610:26
मोहन नगर06:2910:29
तितानी06:3210:32
पर्तापुर (आर्मी)06:3410:34
मेरठ मेट्रो: मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर(अप लाइन)
स्टेशन का नामपहली ट्रेन (सुबह)आखिरी ट्रेन (रात)
मेरठ सदर (प्रथम)06:1010:02
पर्तापुर (आर्मी)06:1310:05
तितानी06:1510:07
शताब्दी नगर06:2010:12
ब्रह्मपुरी06:2210:14
मेरठ सेंट्रल06:2510:17
भैंसाली06:2910:21
बेगमपुल06:3210:24
एमईएस कॉलोनी06:3410:26
दौरली06:3710:29
मेरठ नॉर्थ06:3910:31
मोदीपुरम (आगमन)06:4210:34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *