सॉफ्ट और शाइनी स्किन के लिए नारियल के साथ कपूर का करें इस्तेमाल

ब्‍यूटी टिप्‍स। स्किन केयर में नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत आम होता है। वहीं स्किन की निखार बरकरार रखने से लेकर स्किन का मॉइश्चर मेंटेन करने के लिए कई लोग नारियल के तेल की मदद लेते हैं। लेकिन क्या आप कपूर के साथ कोकोनट ऑयल लगाने के फायदे जानते हैं। जी हां, चेहरे पर नारियल के तेल और कपूर का मिक्सचर ट्राई करके आप कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं।

नारियल के तेल को जहां स्किन का बेस्ट मॉइश्चराइजिंग एजेंट माना जाता है। तो वहीं कपूर में भी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है। जिसके चलते चेहरे पर नारियल का तेल और कपूर लगाना काफी फायदेमंद नुस्खा साबित हो सकता है। तो चलिए  जानते हैं स्किन केयर में कोकोनट ऑयल और कपूर लगाने के फायदे।

नारियल का तेल और कपूर लगाने का तरीका
त्वचा पर कोकोनट ऑयल और कपूर लगाने के लिए ½ कप नरियल का तेल लें। अब इसमें 2 चम्मच कपूर को पीस कर मिक्‍स कर लें। फिर इस मिक्सचर को चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से फेस की मसाज करें। वहीं रोज रात में सोने से पहले इस नुस्खे का इस्तेमाल बेस्ट होता है। तो आइए जानते हैं कोकोनट ऑयल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे।

मुलायम त्वचा का राज :-
नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड स्किन को मुलायम और हेल्दी रखने में मददगार होता है। वहीं कपूर का इस्तेमाल करने से त्वचा का रुखापन दूर होने लगता है। जिससे आपका चेहरा नेचुरली सॉफ्ट और शाइनी नजर आता है।

पिंपल से पाएं छुटकारा :-
नारियल के तेल और कपूर में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व त्वचा के कील-मुंहासे दूर करने में कारगर होते हैं। ऐसे में नियमित रूप से ये नुस्खा आजमाने से चेहरे के पिंपल और एक्ने खत्म हो जाते हैं।

डार्क स्पॉट्स को कहें गुडबाय :-
चेहरे के दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए भी आप नारियल के तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर हर रोज नारियल का तेल और कपूर लगाने से आपका फेस क्लीन और बेदाग बन जाता है।

खत्म होगी झाइयां :-
नारियल के तेल और कपूर का मिक्सचर चेहरे को डीप क्लीन करने का काम करता है। जिससे चेहरे की झाइयां खत्म होने लगती है और आपकी त्वचा जवां दिखती है।

 

एलर्जी से मिलेगी राहत :-
एंटी-बैक्टीरियल तत्वों से भरपूर नारियल का तेल और कपूर एलर्जी पर भी असरदार होता है। साथ ही स्किन इंफेक्शन और सूजन से भी राहत पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल बेस्ट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *