उत्तर प्रदेश विधानसभा के 18वें उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए नितिन अग्रवाल

लखनऊ। भाजपा समर्थित सपा विधायक नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के 18वें उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को विधानसभा मंडप में हुए मतदान में 396 विधायकों में से 368 विधायकों ने मताधिकार का उपयोग किया। भाजपा के नितिन अग्रवाल को 304 और सपा के नरेंद्र वर्मा को 60 मत प्राप्त हुए। भाजपा उम्मीदवार को मिले तीन और सपा उम्मीदवार के एक मत सहित कुल चार मत खारिज हुए। बसपा और कांग्रेस ने विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव का बहिष्कार किया। विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव में भले ही भाजपा समर्थित नितिन अग्रवाल भारी बहुमत से जीते हैं, लेकिन सपा 46 वोटों के दम पर चुनाव मैदान में उतरी सपा ने 60 वोट हासिल कर बढ़त हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *