अहमदनगर के शेवगांव में हिंसक झड़प, 8 पुलिसकर्मी घायल

महाराष्‍ट्र। महाराष्‍ट्र के अहमदनगर जिले के शेवगांव मे रविवार की देर रात एक धार्मिकयात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। कुछ ही देर में ये मामला इतना बढ़ गया कि हिंसा और जमकर पत्थरबाजी होने लगी। इस हिसा के दौरान  पथराव से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, 8 पुलिसकर्मी भी घायल बताए  जा रहे हैं। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

 

आपको बता दें कि ये हिंसा और पत्थरबाजी की घटना औरंगाबाद और अहमदनगर शहर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूरी पर हुई। है। इस घटना के हालात को देखते हुए शहर में भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया  गया है। वहीं  पुलिस ने इस घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें, छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर रविवार की शाम को एक जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान एक गुट ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद एक धार्मिक स्थल पर दूसरे गुट की तरफ से भी पथराव किया गया और हिंसा भड़क गई। वहीं इससे पहले शनिवार को ही महाराष्ट्र के अकोला में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई थी। इसके बाद जमकर पथराव हुआ था। उपद्रवियों ने इस  दौरान कई गाड़ियां तोड़ दी थीं। एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो पुलिसकर्मी समेत 8 लोग जख्मी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *