चंद्रमा पर बना सकेगें आशियाना, 3D प्रिटिंग टेक्नोलॉजी का चीन करेगा उपयोग

देश-दुनिया। कुछ वैज्ञानिको का मानना है कि आने वाले कुछ वर्षो में लोग चंद्रमा पर भी अपना आशियाना बसा सकेंगे। यूएसए के बाद अब चीन ने भी चंद्रमा पर घर बनाने की दिशा में अपनी कोशिशों को और तेज कर दिया है। चीन इसके  लिए अपनी पूरी तैयारी कर चुका है। चीन की नजर चंद्रमा पर टिकी हुई है। इसको लेकर वो अन्‍य कई मिशन पर काम भी कर रहा है।

चीन की रिपोर्ट में दावा  किया गया है कि चीन चंद्रमा पर इमारतों के निर्माण के लिए 3D  प्रिंटिंग टेक्‍नालॉजी का इस्‍तेमाल करेगा। यह योजना उसकी लंबी अवधि के चंद्र की योजना को मजबूत करती है। बता दें कि चीन भविष्य में चंद्रमा पर एक स्थायी आधार स्थापित करना चाहता है। तथा चीन के हाल ही में एक रिपोर्ट मेंदावा किया गया कि चीन चांद की मिट्टी से ईंटे बनाने की कोशिश में जुटा है। उसकी मदद से वो वहां पर अपन आधार तैयार करेगा। चीन के चंद्रमा पर आवास बनाने को लेकर कई अहम मिशन भी चल रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस उद्देश्य के लिए रोबोटिक “मेसन” के माध्यम से चंद्र मिट्टी से 3डी प्रिंटिंग ईंटों का परीक्षण करने की योजना बनाई जा रही है। बताया जाता है कि चांग’ई 8 मिशन को 2028 में किसी समय चंद्रमा पर भेजने की योजना बनाई जा रही है। इस अभियान में चंद्र सतह पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने की सबसे अधिक संभावना होगी। बता दें कि चीन ने 2020 में चंद्रमा की पौराणिक चीनी देवी के नाम पर चीनी चंद्र मिशन  चांग’ई 5 रखा गया था। एक मानवरहित जांच पृथ्वी पर चीन के पहले चंद्र मिट्टी के नमूने वापस लेकर आई थी। चाइना ने 2013 में अपनी पहली चंद्र लैंडिंग की थी। लेकिन अब चीन 2030 तक चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को उतारने की योजना बना रहा है।

रिपोर्ट के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, अब और तब के बीच, चीन चांग’ई 6, 7 और 8 मिशन लॉन्च करेगा, जिसमें बाद वाले को दीर्घकालिक मानव आवास के लिए चंद्रमा पर पुन: प्रयोज्य संसाधनों की तलाश करने का काम सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि  2025 में Chang’e 6 मिशन लॉन्च कर वहां पर नमूने एकत्र किए जाएंगे। इसके बाद 2026 में Chang’e 7 लॉन्च करके चांद के गड्ढों के बीच पानी और बर्फ की खोज की जाएगी। इसके बाद 2028 में Chang’e 8 भेजा जाएगा जिसके अंतरगत ही वहां पर आधार बनेगा। चांग’ई 8 जांच पर्यावरण और खनिज संरचना की साइट पर जांच करेगी, और यह भी निर्धारित करेगी कि क्या 3D प्रिंटिंग जैसी टेक्‍नालॉजी को चंद्र सतह पर तैनात किया जा सकता है।

चाइना डेली ने चीन नेशनल अंतरिक्ष प्रशासन के वैज्ञानिक वू वीरेन के  द्वारा बताया है कि यदि  हम लंबे समय तक चंद्रमा पर रहना चाहते हैं, तो हमें चंद्रमा की सामग्री का उपयोग करके स्टेशन स्थापित करने की जरूरत है। चीनी मीडिया ने इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि चीन 5 साल में चंद्रमा से मिट्टी का उपयोग करके चंद्र आधार का निर्माण शुरू करना चाहता है।

चाइनीज अकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के एक विशेषज्ञ के अनुसार, 2028 के आसपास चांग Chang’e 8 मिशन को लेकर रोबोट लॉन्‍च किया जाएगा जिसको ‘चंद्र मिट्टी की ईंटें’ बनाने का काम सौंपा जाएगा। हाल ही के वर्षो में चंद्रमा पर कदम रखने की कवायद खास तौर से संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुरू की थी। अब नासा और कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसी ने 2024 के अंत में आर्टेमिस II मिशन के लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों को नामित किया है, जो दशकों में चंद्रमा का पहला मानव फ्लाई-बाय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *