महिलाएं कर रहीं यह अनोखा काम…

आगरा। घरों के कोने में गमले, बगीचे और छत पर बैगन, भिंडी, करेला, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, फूल गोभी, पालक, हरा धनिया, पुदीना, मिर्च आदि उगाई जा रही है। जी हां, ये अनोखा कारनामा कर रहीं है ताजनगरी (आगरा) की महिलाएं। उनका कहना है कि बाजार में आ रही सब्जियों में कीटनाशकों का अधिक प्रयोग किया जा रहा है। जिससे शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। घर की बनी सब्जी इन सबसे बचाती है। उनके बगीचे में उगी हुई सब्जियां जल्दी पक जाती हैं और उनका स्वाद भी अच्छा होता है। शहर में अब कई महिलाओं ने इसे अपनाया है।

यही नहीं व्हाट्सएप पर प्लांट लवर्स के नाम से एक ग्रुप भी है। जहां लगभग 80 महिलाएं जुड़ी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए विनीता मित्तल ने एक शुरुआत की है। वह उपहार में पौधे देती हैं। आठ साल पहले उन्होंने इसकी शुरुआत की। उन्‍होने बताया कि यह विचार उनको एकाएक डिवाइडर पर सूखे हुए पौधे देखकर आया कि इससे तो अच्छा लोगों को घर में लगाने के लिए पौधे दे देते तो देखभाल भी होती। अब तक वह कई पौधे उपहार में दे चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *