महिलाएं इस तरह रखें पर्सनल हाइजीन का ध्यान…

लाइफ स्टाइल। बीमारियों से बचे रहने का सबसे प्रभावी तरीका है सही पर्सनल हाइजीन। पर्सनल हाइजीन का ध्‍यान रखना हर किसी के लिए आवश्‍यक है। पर्सनल हाइजीन की आदत अपनी दैनिक दिनचर्या में हर किसी को शामिल करनी चाहिए। इसमें सिर्फ हाथ धोना ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की साफ-सफाई जरूरी है। महिलाओं के लिए अपनी पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हाइजीन का ध्यान न रखना कई समस्याओं का कारण बन सकता है। पर्सनल हाइजीन न सिर्फ घर पर ही अनुशासित रूप में अपनाना चाहिए, बल्कि ऑफिस और आने-जाने वाले हर स्थान पर इससे जुड़ी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

पर्सनल हाइजीन क्यों है जरूरी?

हम हर जगह बैक्टीरिया और हानिकारक कीटाणुओं से घिरे होते हैं। ये कीटाणु हमें नग्न आंखों से दिखाई नहीं दे सकते लेकिन, कुछ हानिकारक बीमारियों या इंफेक्शन के लिए ये मुख्य रूप से जिम्मेदार होते हैं। ये बैक्टीरिया घरों के किचन में, बाथरूम में और पानी के इस्तेमाल वाली जगहों पर सबसे ज्यादा होते हैं। वहीं, ऑफिस या कार्यस्थल पर हम कई दूसरे लोगों के साथ काम करते हैं, जिनके नजदीक रहने से ऐसे कीटाणुओं का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

महिलाओं की पर्सनल हाइजीन के कुछ टिप्स:-
साफ कपड़े:- यह सबसे सामान्य टिप है, जो पर्सनल हाइजीन में सबसे पहले नंबर पर आती है। कपड़ों में बहुत से कीटाणु होते हैं और अगर इन्हें रोजाना न धोया जाए, तो समस्या का कारण बन सकते हैं। इसलिए कपड़े रोजाना बदलें।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन:- बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद एनस और वजाइना को अच्छे से साफ करना जरूरी है। इसके साथ ही मेंस्ट्रुअल हाइजीन को भी कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वजाइना के आसपास हार्श साबुन का इस्तेमाल न करें। कॉटन पेंटीज का इस्तेमाल करें ताकि यह अधिक नमी न एब्जॉर्ब करे। पैड, मेंस्ट्रुअल कप या टेम्पोन, जिनका भी आप इस्तेमाल करते हैं, इनका इस्तेमाल करते हुए भी साफ-सफाई का ध्यान रखें।

शरीर की दुर्गन्ध का ध्यान रखें :- अगर आपके शरीर से अधिक दुर्गन्ध आती है खासतौर पर अंडरआर्म्स से, तो अच्छे डिओडोरेंट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही अंडरआर्म्स हेयर को वैक्स या ट्रिम कराएं।

डेंटल हाइजीन:- डेंटल हाइजीन का ध्यान रखना भी जरूरी है। रोजाना दो बार ब्रश करें। हमारे दांतों में कीटाणु और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं जो कई परेशानियों का कारण बन सकते हैं।

रोजाना नहाना न भूलें:-  बैक्टीरिया से बचाव के लिए रोजाना नहाना जरूरी है। हमेशा माइल्ड सोप का इस्तेमाल करें। इससे आप स्किन प्रॉब्लम्स से भी बच पाएंगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक पानी पीएं और अच्छा खाएं। पर्सनल हाइजीन के लिए सही आहार का सेवन भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *