नार्थ-ईस्‍ट में आप भी लें एडवेंचर का मज़ा…

यात्रा। कुछ लोग घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का खूब शौक रखते हैं। ऐसे कई लोग भी होते हैं जो घूमने कम और सिर्फ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए ही पहाड़ी जगहों पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रखते हैं और नॉर्थ-ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ बेहतरीन एक्टिविटीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

ट्रेकिंग:-

ट्रेकिंग के लिए सिर्फ हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड ही फेमस नहीं है बल्कि आप इसके लिए नॉर्थ-ईस्ट भी जा सकते हैं। पश्चिम-बंगाल, दार्जिलिंग, असम आदि जगहों पर ट्रेकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

पैराग्लाइडिंग:-

भारतीय सैलानी पैराग्‍लाइडिंग का बेहद शौक रखते हैं। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं तो फिर नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की सफ़र पर निकल सकते हैं। लगभग हर शहर में पैराग्लाइडिंग करते हुए सैलानी दिख जाएंगे।

वाइट वाटर राफ्टिंग:-

वैसे तो राफ्टिंग के लिए लगभग सभी लोग ऋषिकेश या हिमाचल प्रदेश जैसी जगहों पर जाते हैं, लेकिन इस बार आप वाइट वाटर राफ्टिंग के लिए नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में जाएं। नॉर्थ-ईस्ट का वाइट वाटर राफ्टिंग विश्व प्रसिद्ध राफ्टिंग है।

जिप लाइन:-

भारतीय लोग जिप लाइन को भी बेहद पसंद करते हैं। खासकर, पहाड़ी जगहों में जिप लाइन करने का एक अलग ही मज़ा है। ऐसे में अगर आप भी बेहतरीन जिप लाइन का शौक रखते हैं तो नॉर्थ-ईस्ट पहुंच सकते हैं।

माउंटेन बाइकिंग:-

नॉर्थ-ईस्ट में माउंटेन बाइकिंग बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आपको माउंटेन बाइकिंग का शौक रखते हैं तो मेघालय, असम, चेरापूंजी आदि जगहों पर जा सकते हैं।

जीप सफारी:-

अगर आप बेहतरीन जीप सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो फिर आपको नॉर्थ-ईस्ट की सफ़र पर ज़रूर निकलना चाहिए। असम, मेघालय, चेरापूंजी आदि जगहों पर आप जीप सफारी का बेहतरीन लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *