24 घंटे में मि‍ल सकती है गर्मी से राहत…

नई दिल्ली। दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को गर्मी से कुछ दिन के लिए राहत मिल सकती है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश व धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस वजह से अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

वहीं मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। हमने पश्चिमी यूपी, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा सहित संपूर्ण उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *