केरल में निपाह वायरस का मामला आया सामने, 43 साल के शख्स की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Kerala: केरल में निपाह वायरस संक्रमण का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 43 वर्षीय एक व्यक्ति की शुरुआती जांच रिपोर्ट में निपाह वायरस संक्रमण के संकेत मिले हैं. राज्य सरकार ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

बता दें कि मरीज को हल्का बुखार आने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. बाद में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज भेजा गया. जिसमें निपाह वायरस के संक्रमण दिखाई दिए, जिसके बाद उसके नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) भेजे गए. जांच रिपोर्ट में हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा, मरीज कई लोगों के संपर्क में आया था. अस्पताल के स्टाफ और उसके संपर्क में आए संभावित लोगों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है. फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढे़ं:-ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका, TMC सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *