शरीर और मन को फिट रखने के लिए करें ये 8 योगासन, जल्द मिलेंगे स्वास्थ्य लाभ

Health care: दुनिया के विभिन्न हिस्सों के विशेषज्ञों के समूहों द्वारा किए गए कई अध्ययनों ने योग करने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभों का दावा किया है. यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य पर को भी आश्चर्यजनक लाभ पहुंचाता है. हां, मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग मुद्राएं हैं जिनका अभ्यास करने से आप तनाव कम कर सकते हैं, मन की शांति प्राप्त कर सकते हैं और अपनी दैनिक दिनचर्या में सुधार कर सकते हैं.

मन और दिमाग को शांत रखने वाले योगासन

भुजंगासन

भुजंगासन शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुंचाने वाला आसन है. ये पेट की चर्बी से लेकर कमर दर्द और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद कारगर है.

उत्तानासन

उत्तानासन करने से पूरी बॉडी की अच्छी-खासी स्ट्रेचिंग होती है. यह न सिर्फ मसल्स की टेंशन दूर करता है बल्कि दिमाग को भी शांत करता है. दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए आप इस आसन की भी मदद ले सकते हैं.

बालासन

बालासन को चाइल्ड पोज़ के नाम से भी जाना जाता है. यह आसन भी मन को शांत और स्थिर रखने में मदद करता है.

जानुशीर्षासन

जानुशीर्षासन करने से मन को शांति मिलती है. इसके अलावा ये अवसाद, थकान, चिंता, सिरदर्द और अनिद्रा के से भी राहत दिलाने का काम करता है.

शरीर को फिट रखने वाले योगासन

वृक्षासन

अपने शरीर को फिट और हेल्दी रहने के लिए आप वृक्षासन का कर सकते हैं. इस आसन को करने से लिगामेंट्स और टेंडन्स ताकतवर होते हैं. वृक्षासन कोर मसल्स को भी मजबूत बनाता है.

मार्जरी आसन

शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप मार्जरी आसन कर सकते हैं. इसका अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है. पीठ और गर्दन की मांसपेशियों में फैलाव होता है, जिससे मसल्स के दर्द से आराम मिलता है. इतना ही नहीं, मार्जरी आसन ( yoga poses for mind and body) करने से शरीर के रक्त संचार में भी सुधार होता है. इसे करने से पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म भी सही होते हैं.

पादंगुष्ठासन

इस आसन को करने से प्रजनन क्षमता मजबूत होती है. इससे पेट की मांसपेशियों की मसाज हो जाती है और मसल्स टोन होती हैं साथ ही दर्द से राहत मिलती है.

समस्थिति आसन

समस्थिति आसन करने से आपकी कमर, पीठ और पैरों का दर्द ठीक हो जाता है. यह आसन आपकी पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. साथ ही, मन और दिमाग को भी शांत करने में मदद करता है. यदि आप रोजाना इस आसन ( yoga poses for mind and body) को करते हैं तो जल्द ही आपको चिंता और अनिद्रा की समस्या से राहत मिल सकती है. 

इसे भी पढ़ें:-हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला को मंदिर करार दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *