Health tips: वॉक करना सबसे आसान और बेहतरीन एक्सरसाइज है. जो दिल, दिमाग, हड्डी समेत पूरे शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है. हर रोज 30 मिनट ब्रिस्क वॉकिंग करने से इन फायदों को प्राप्त किया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना कितनी देर वॉक करना चाहिए? कुछ लोग 10-30 मिनट तक वॉक करते हैं तो कुछ 45 मिनट तक वॉक करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या फायदे मिलते हैं और कितनी कैलोरी बर्न होती है. चलिए जानते हैं.
रोजाना 30 मिनट वॉक करने से क्या होता हैं?
दिल की मजबूती– नियमित रूप से वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है.
हेल्दी लंग्स– चलने पर शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जिसकी पूर्ति करने के लिए लंग्स और डायाफ्राम को थोड़ा खुलकर काम करना पड़ता है. इससे इनकी मसल्स पर पॉजीटिव इफेक्ट पड़ता है और उनमें मजबूती आती है.
वजन घटाने में मददगार– 30 मिनट की तेज चाल से लगभग 100-200 कैलोरी बर्न की जा सकती हैं. यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है.
शुगर कंट्रोल– यह शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है और शुगर लेवल स्थिर रहता है.
तनाव में कमी– पैदल चलने से शरीर में ‘एंडोर्फिन’ और ‘सेरोटोनिन’ जैसे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करते हैं.
बेहतर नींद– जो लोग नियमित वॉक करते हैं, उन्हें रात में गहरी और अच्छी नींद आती है.
मजबूत जोड़– वॉक करने से जोड़ों की लुब्रिकेशन बनी रहती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे आगे चलकर गठिया का दर्द कम होता है.
त्वरित मापदंड (70 Kg वजन वाले व्यक्ति के लिए अनुमान)-
- आसान सैर (2.0–2.5 मील प्रति घंटा): लगभग 150–180 कैलोरी प्रति घंटा
- तेज चलना (3.5–4.0 मील प्रति घंटा): लगभग 270–320 कैलोरी प्रति घंटा
- तेज चलना (4.2–4.5 मील प्रति घंटा): प्रति घंटे लगभग 400+ कैलोरी
इसे भी पढ़ें:-सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी