जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत, इन उपायों से अपने हड्डियों को बनाएं मजबूत

Health tips: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हड्डियों का कमजोर होना आम बात हो गया है. इससे अब युवा भी ग्रसित हो रहे है. आमतौर पर एक कमजोर हड्डी को मजबूत बनेने में लगभग पांच महीने लग सकते है. इसके लिए सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से थाइज, घुटने, पिंडलियां और टखने मजबूत रहते हैं. हड्डियां स्ट्रॉन्ग रहे उसके लिए जरूरी है कि उनकी डेंसिटी न घटे. और इसके लिए आप पुशअप्स कर सकते हैं या फिर स्क्वॉट्स के साथ वेट ट्रेनिंग जैसे डंबल लेकर लंजेज, बाइसेप्स, ट्राई सेप्स जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं.

हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय
  • कैल्शियम युक्त आहार: कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे महत्वपूर्ण खनिज है. दही, पनीर, दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, ब्रोकोली), बादाम और सोया उत्पाद अपने भोजन में शामिल करें.
  • विटामिन डी का सेवन: शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है. रोजाना 20-30 मिनट सुबह की धूप लें. इसके अलावा मछली, अंडे की जर्दी और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ खाएं.
  • नियमित शारीरिक गतिविधियां: वजन उठाने वाले व्यायाम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. चलना (Walking), दौड़ना (Jogging), सीढ़ियां चढ़ना और डांस करना जैसे व्यायाम करें. यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • योग और स्ट्रेचिंग: योग हड्डियों को लचीला और मजबूत बनाए रखने में सहायक है, साथ ही यह गिरने के जोखिम को भी कम करता है.
  • प्रोटीन की सही मात्रा: हड्डियों के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए आहार में पर्याप्त प्रोटीन (दालें, अंडे, बीन्स) शामिल करें.
  • जीवनशैली में बदलाव: धूम्रपान से बचें क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण को कम करता है. शराब का सेवन भी सीमित करें क्योंकि यह हड्डियों के घनत्व को कम कर सकता है.

इसे भी पढ़ें:-न्यूक्लियर हथियारों की सूची में कौन सा देश है अग्रणी, जानें भारत किस पायदान पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *