Phone repair tips: फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग जाए तो ऐसा लगता है जैसे दिल ही बैठ गया हो. ऐसे हादसे कभी भी हो सकते हैं. फोन पानी की बाल्टी में गिर सकता है या बारिश में जेब से फिसलकर भीग सकता है. पानी लगते ही फोन बहुत जल्दी खराब होते हैं. लेकिन अगर आप तुरंत सही कदम उठा लें, तो फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकता है.
नुकसान से बचने के लिए करें ये काम
अगर फोन पानी में गिर गया है या फोन के अंदर पानी चला गया है तो फोन को पानी से निकाल लें और इसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें. फोन को ज्यादा हिलाएं-डुलाएं न और इसे सुरक्षित और हवादार जगह पर रख दें.
अगर फोन पर कवर लगा हुआ है तो इसे तुरंत निकाल दें. इसके अलावा फोन में लगे सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और दूसरी एक्सेसरीज को भी बाहर निकाल लें.
सूखे और मुलायम कपड़े से फोन को ऊपर से साफ कर लें. इससे डिवाइस के सरफेस पर जमा पानी साफ हो जाएगा और इसे अच्छे से सूखने दें. अगर पूरी तरह सूखने के बाद फोन स्विच ऑन न हो तो इसे सर्विस सेंटर पर ले जाएं.
ये गलतियां करने से बचें
कुछ लोग फोन को ड्राई करने के लिए हेयर ड्रायर का यूज करते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. ड्रायर से निकली हीट फोन के इंटरनल पार्ट्स को डैमेज कर सकती है. इसी तरह फोन को तेज धूप में रखने से बचें. ज्यादा धूप से भी इंटरनल पार्ट्स के डैमेज होने का डर रहता है.
फोन से पानी निकालने के लिए कई लोग इसे जोर-जोर से हिलाने लगते हैं. ऐसा करने से बचें. इस तरीके से पानी बाहर निकलने की बजाय अंदर भी जा सकता है, जो बाकी पार्ट्स को खराब कर देगा.
इसे भी पढ़ें:-गृहमंत्री अमित शाह-नितिन नवीन की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन