घंटों बैठकर काम करने से हो गया है कमर दर्द? इन एक्सरसाइज को करें, मिलेगी राहत

Stretching Exercise: आजकल ज्यादातर लोग घंटों तक ऑफिस की कुर्सी या घर पर लैपटॉप के सामने बैठे-बैठे काम करते हैं. इसका सबसे ज्यादा असर कमर, कूल्हों और पैरों की मांसपेशियों पर पड़ता है. धीरे-धीरे शरीर में जकड़न बढ़ने लगती है, लचीलापन कम हो जाता है और कमर दर्द जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं. अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ खास एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकता है.

कमर दर्द से बचने और राहत पाने के उपाय

  • नियमित ब्रेक लें: हर 30 से 45 मिनट के बाद अपनी सीट से उठें और 3 से 5 मिनट के लिए थोड़ी चहलकदमी करें.
  • सही मुद्रा अपनाएं: काम करते समय पीठ को सीधा रखें और कुर्सी के पिछले हिस्से का पूरा सहारा लें।
  • लंबर सपोर्ट का प्रयोग करें: कमर के निचले हिस्से के कर्व को बनाए रखने के लिए कुर्सी पर एक छोटे तकिया या लंबर रोल का इस्तेमाल करें।
  • हल्की स्ट्रेचिंग करें: मांसपेशियों की अकड़न दूर करने के लिए दिन में कई बार अपनी पीठ और पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
  • कोर मांसपेशियां मजबूत करें: पीठ को बेहतर सपोर्ट देने के लिए पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले साधारण व्यायाम करें.

इसे भी पढ़ें:-मानसून में नही ठीक हो रहा बुखार, गंभीर बीमारियों का हो सकता है खतरा, कराएं ये जरुरी टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *