Sunlight Benefits: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खान-पान के साथ लाइफस्टाइल में सुधार करना भी बहुत जरूरी है. हम सुबह से लेकर शाम तक जो भी गतिविधियां करते हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. यही कारण है कि विशेषज्ञ नियमित व्यायाम, ज्यादा देर तक बैठने से बचने और सुबह के समय कुछ समय धूप में बिताने की सलाह देते हैं.सर्दियों में सुबह की हल्की धूप सेंकना हम सभी को पसंद होता है. आमतौर पर लोग इसे ठंड से राहत पाने का तरीका समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है?
1. हड्डियों को बनाता है मजबूत
सूरज की यूवी किरणें त्वचा में विटामिन-डी बनने की प्रक्रिया शुरू करती हैं. यह विटामिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है. बिना विटामिन-डी के हड्डियां कमजोर होती हैं, साथ ही इसका हमारी इम्युनिटी पर भी असर पड़ता है.
2. बॉडी क्लॉक को रखता है सही
सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की सर्केडियन रिदम यानी बॉडी क्लॉक को नियमित रखने में मदद करती है. इससे सोने-जागने का समय नियमित रहता है और पूरे शरीर का कामकाज ठीक तरीके से होता रहता है.
3. मूड और दिमाग के लिए फायदेमंद
सुबह कुछ समय धूप में बाहर समय बिताना और प्राकृतिक रोशनी के संपर्क में रहना मूड और मानसिक सक्रियता के लिए फायदेमंद हो सकता है. इससे दिनभर आप फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं.
4. हृदय की सेहत के लिए लाभकारी
रोजाना कुछ समय धूप में बिताना आपके हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह छोटी सी आदत ब्लड प्रेशर को कम करने में भी लाभकारी हो सकती है. यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अध्ययनों के अनुसार, धूप के संपर्क में आने से त्वचा में नाइट्रिक ऑक्साइड सक्रिय होता है, जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके बीपी घटाने में मदद करता है.
5. इम्युनिटी बढ़ाता है
धूप से मिलने वाला विटामिन-डी रक्त वाहिकाओं की कोशिकाओं और रक्त संचार को बेहतर बनाने में भूमिका निभाता है, जिससे दिल पर दबाव कम हो सकता है और इम्युनिटी मजबूत होती है.
इसे भी पढ़ें:-पंजाब में बड़ा सियासी धमाका! बीजेपी-अकाली दल फिर साथ आए, अमित शाह ने किया गठबंधन का एलान