Symptoms of dehydration: पानी हमारे जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है, क्योंकि हमारे शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से बना होता है। यह न केवल हमारी प्यास भुझाता है बल्कि, शरीर के तापमान को संतुलित रखने, पोषक तत्वों को पहुंचाने, अंगों को सही तरीके से काम करने और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी अहम भूमिका निभाता है।
बढ़ते तापमान और पसीने के कारण शरीर से लगातार पानी और जरूरी मिनरल्स बाहर निकलते रहते हैं। यदि समय पर इसकी भरपाई न की जाए तो डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन का असर केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क, हृदय और अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर भी पड़ सकता है। इसलिए इसके संकेतों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।
1. सिरदर्द और चक्कर आना
अगर आपको बार-बार सिरदर्द या हल्का चक्कर महसूस होता है, तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। जब शरीर में पानी कम होता है, तो मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और रक्त का प्रवाह भी कम हो जाता है, जिससे सिर भारी लगने लगता है। इसलिए हमेशा अपने साथ एक पानी की बोतल जरूर लेकर चलें।
2. ध्यान और याददाश्त में कमी
अगर आप लम्बे समय से कम पानी पी रहे हैं तो इसका असर आपकी यादस्थ और दिमाग पर भी पड़ता है। जिन लोगों में निर्जलीकरण यानि डिहाइड्रेशन रहता है उनको ध्यान लगाने में परेशानी, भूलने की आदत या जल्दी थकान महसूस हो सकती है। यह संकेत है कि आपके दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए ज्यादा पानी चाहिए।
3. सांसों से बदबू आना
जिन लोगों के मुंह से अक्सर बदबू आती है, उनके लिए यह जानना की सायद इसके पीछे का कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है. मुँह से आना वाली दुर्गंद हमेशा दांतों की समस्या नहीं होती, कई बार पानी की कमी से मुंह में लार कम बनती है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं और बदबू आने लगती है।
4. कब्ज की समस्या
पानी पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है। अगर आप कम पानी पीते हैं, तो मल सख्त हो जाता है और कब्ज की समस्य हो सकती है। इसके साथ ही एसिडिटी और जलन भी बढ़ सकती है।
5. अचानक भूख या मीठा खाने की इच्छा
कई बार हमें लगता है कि हमें भूख लगी है, जबकि असल में शरीर को पानी की जरूरत होती है। अचानक मीठा या नमकीन खाने का मन करना भी डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में खाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिए आपकी बेवजह की क्रेविंग्स शांत हो जाएगी।
6. गहरे रंग का पेशाब आना
कम पानी पीने पर हमारे पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है जो की एक साफ़ संकेत है की हमारी किडनी कम पानी की वजह से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर नहीं निकाल पा रही है, और आपको प्रयाप्त पानी पीने की आवश्यकता है.
7. अक्सर थकान महसूस होना
डिहाइड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी से आपको ऊर्जा भी कम महसूर होती है। आप बिना ज्यादा काम किए भी थका हुआ महसूस कर सकते हैं, क्योंकि शरीर को सही मात्रा में पानी नहीं मिल रहा होता।
8. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
कई लोगों में अचानक बेवजह जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है, इसके पीछे का कारण सिर्फ उम्र ही नहीं आपका कम पानी पीने भी हो सकता है. पानी की कमी से जोड़ों में रगड़ बढ़ जाती है और दर्द हो सकता है। साथ ही मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव भी महसूस हो सकता है।
9. त्वचा और होंठों का सूखना
अगर आपकी त्वचा रूखी हो रही है या होंठ बार-बार सूख रहे हैं या फट रहे हैं, तो यह भी डिहाइड्रेशन का संकेत है। पानी की कमी से त्वचा अपनी नमी खो देती है और बेजान लगने लगती है।
10. दिल की धड़कन तेज होना
अपर्याप्त पानी पीने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिसका असर हमारे दिल पर भी पड़ता है. डिहाइड्रेशन यानि निर्जलीकरण खून के प्रवाह को प्रभावित करता है जिससे हृदय को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है।
डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- नारियल पानी, छाछ और फलों का सेवन करें।
- धूप में निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें।
- कैफीन और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें।
- गर्मी में लंबे समय तक खाली पेट न रहें।
इसे भी पढ़ें:-अयोध्या को मिलेगा ‘रामायण वैक्स म्यूजियम’, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण