Yoga Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है. काम का दबाव, डिजिटल लाइफ और नींद की कमी हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं. ऐसे में योग एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है. योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांति देता है. योग दिमाग में पॉजिटिव हार्मोन बढ़ाता है. नींद को बेहतर बनाता है और एंग्जायटी और डिप्रेशन को कम करता है. योगाभ्यास से फोकस और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है. अगर आसनों का अधिक लाभ चाहिए तो शांत जगह में सुबह के समय खाली पेट योगासन करें. धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं.
तनाव दूर करने के लिए 7 मुख्य योगासन
विपरीत करणी (Legs-Up-the-Wall Pose) पीठ के बल लेटकर पैरों को दीवार के सहारे ऊपर रखें. यह चिंता को कम करने में बहुत प्रभावी है.

अधोमुख श्वानासन (Downward-Facing Dog): शरीर को उल्टे ‘V’ के आकार में लाएं. यह रक्त संचार बढ़ाता है और पीठ के तनाव को कम करता है.
उत्तानासन (Standing Forward Bend): सीधे खड़े होकर आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों को छुएं. यह दिमाग को शांत करता है.

मार्जरीआसन (Cat-Cow Stretch): घुटनों और हाथों के बल रहकर रीढ़ को ऊपर-नीचे करें. यह गर्दन और कंधों का तनाव दूर करता है.

बाल आसन (Child’s Pose – Balasana): घुटनों के बल बैठकर आगे झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं. यह रीढ़ और कंधों को आराम देता है.

सेतुबंधासन (Bridge Pose): पीठ के बल लेटकर कमर को ऊपर उठाएं. यह छाती और गले को खोलकर मानसिक आराम देता है.

शवासन (Corpse Pose): पीठ के बल सीधे लेट जाएं और पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें. यह योग सत्र के अंत में गहरी शांति प्रदान करता है.

इसे भी पढ़ें:-भारत के 10 अनसुलझे रहस्य, जिन्हे जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे