राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे शिमला

हिमाचल प्रदेश। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आएंगे। राष्ट्रपति के शिमला दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। राष्ट्रपति 16 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 20 सितंबर तक यहां रहेंगे। वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकेंगे। 17 सितंबर को राष्ट्रपति हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने गुरुवार को आयोजित प्रैस वार्ता में कहा कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ग जयंती वर्ष के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 17 सितंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इस विशेष सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और सदन के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे सदन के सभी सदस्यों को संबोधित करेंगे। 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्व राज्य का दर्जा मिला था और भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था। विपिन परमार ने कहा कि प्रदेशवासी पूर्व राज्यत्व के स्वर्णीम वर्ष को पूरे हर्षों-उल्लास के साथ मना रहे हैं। सरकार ने इस उपलक्ष्य पर 51 विशेष कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *