Ebola Virus Alert: दुनियाभर में इबोला वायरस का अलर्ट जारी किया गया है. इन सब के बीच केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची 28 साल की एक युगांडा की महिला में इबोला वायरस संक्रमण के लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद इन्हें बेंगलुरु के इंदिरा नगर के एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में निगरानी के लिए आइसोलेट किया गया था. जांच के लिए ब्लड सैंपल को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया था, जो नेगेटिव आई है.
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला फैलने को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 17 मई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों को “अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” (PHEIC) घोषित किया था.