Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होगा. पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे से बिहार सरकार के सारे नए मंत्री शपथ लेंगे. इनमें बीजेपी, जदयू, LJP रामविलास, HAM और RLM कोटे के मंत्री होंगे. शपथ ग्रहण से पहले जिनको मंत्री बनाया जाएगा, उनकी लिस्ट सामने आई है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मंत्रियों की जो संभावित लिस्ट सामने आई है, उनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर के नाम शामिल हैं. ये पूर्व में भी मंत्री रहे हैं.
BJP कोटे के नए संभावित चेहरे
वहीं, नए चेहरों की बात करें तो, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, इंजीनियर शैलेंद्र और श्वेता गुप्ता का नाम भी सामने आ रहा है.
JDU कोटा से मंत्री
नीतीश कुमार की JDU के कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार मंत्री बन सकते हैं. ये पूर्व में भी मंत्री रहे हैं. इसके अलावा, नए चेहरों में रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत मंत्री बन सकते हैं.
मांझी-पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के कोटे से कौन मंत्री?
जीतन राम मांझी की HAM से संतोष सुमन, चिराग पासवान की LJP R से संजय सिंह, संजय पासवान मंत्री बन सकते हैं. पूर्व में भी यह लोग मंत्री थे. उपेंद्र कुशवाहा की RLM से बेटे दीपक प्रकाश मंत्री बन सकते हैं, जो नीतीश सरकार में भी मंत्री थे.
पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार पटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक जबरदस्त इंतजाम. रास्ते पर NDA कार्यकर्ता फूल मालाओं के साथ डटे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आ चुके पटना. थोड़ी देर में 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्लेन पटना एयरपोर्ट पर करेगा लैंड.
पीएम मोदी का मेगा रोड शो
शपथ ग्रहण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित NDA के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे. वहीं, शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक मेगा रोड शो होगा. बुधवार शाम अमित शाह पटना पहुंचे. अमित शाह हवाई अड्डे से एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और NDA के कई नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे. रास्ते में, अमित शाह ने पटना हवाई अड्डे से एक किलोमीटर दूर राजबंसी नगर इलाके में स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमत में जबरदस्त इजाफा, जानें आज का रेट