गोविंद शर्मा हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Bihar: मुजफ्फरपुरमें वर्चस्व और जमीनी विवाद में 31 मई की रात शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसमें मुख्य आरोपित और हत्याकांड के मास्टरमाइंड बाबुल चौधरी को एक विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. बाबुल चौधरी दरभंगा एयरपोर्ट से विमान के जरिए राज्य से भागने की फिराक में था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दरभंगा एयरपोर्ट से दबोच लिया.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाबुल ने पूरी हत्या की साजिश रची और शूटरों की व्यवस्था की. उसने उसी अपार्टमेंट में, जहां गोविंद रहता था, उससे दो मंजिल ऊपर चौथी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था. यहीं पर शूटरों को ठहराया गया था ताकि गोविंद की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. जैसे ही गोविंद दूसरे तल्ले पर स्थित अपने फ्लैट की ओर पहुंचा, सौरभ ने उस पर पहली गोली चला दी.

हत्या के बाद सौरभ सीधे अपने एक दोस्त के घर पहुंचा. वहां उसने खून से सने कपड़े और इस्तेमाल की गई पिस्तौल छिपा दी. अगले दिन उसने दोस्त को कपड़े जला देने के लिए कहा और पिस्तौल लेकर वहां से निकल गया.

इसे भी पढ़ें:-यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों पर टूटेगा मौसम का कहर, अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *