Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है. हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री ब्रिज के पास से एक बार फिर मुस्तैदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था.
पुलिस के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर नियमित जांच और निगरानी अभियान दौरान कस्टम चौक स्थित मैत्री ब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर पड़ी. पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान वह भारत में वैध रूप से रहने का कोई प्रमाण पेश नहीं कर सका. इसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर एसएसबी की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान श्याम हुसैन पिता- नियामुद्दीन, निवासी बरोएगांव, थाना श्रीनगर, जिला मुंशीगंज, बांग्लादेश के रूप में हुई है. वह बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह भारत में कब और किस उद्देश्य से आया था.
इसे भी पढ़ें:-शरीर के सभी सात चक्रों को संतुलित करता है यूनिवर्स ब्रेसलेट, पहनने से पहले जान लें नियम और लाभ