गंगा में स्‍नान के दौरान 7 बच्‍च‍ियां डूबीं, 3 का शव बरामद, 3 को बचाया, एक की तलाश जारी

Bihar: पटना के बख्‍त‍ियारपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सावन के सोमवार पर गंगा स्नान करने गई 7 बच्‍च‍ियां तेज बहाव में डूब गईं। इनमें से 3 को स्‍थानीय लोगों ने बचा ल‍िया, जबक‍ि तीन बच्चियों के शव बरामद किए गए है, चौथे बच्ची की तलाश जारी है। हादसा रानीसराय गांव के पास हुआ, जब सात बच्चियां एक साथ गंगा स्नान करने पहुंची थीं।

गंगा स्नान के दौरान एक-एक कर डूबने लगीं बच्चियां

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई। सावन की सोमवारी को लेकर रानीसराय गांव की सात बच्चियां एक साथ गंगा नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान एक बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए अन्य बच्चियां भी पानी में आग बढ़ गई और सभी डूबने लगी।

बच्चियों को डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने किसी तरह तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां गहरे पानी में लापता हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई।

तीन बच्चियों के शव बरामद, चौथी की तलाश जारी

सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें 4 लड़की और 3 लड़के शामिल है। लड़कियों की पहचान राधिका कुमारी, आरती कुमारी, नंदनी कुमारी और बबली कुमारी के रूप में हुई हैं। इनमें नंदनी (15) और राधिका (17 वर्ष) के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि बबली (12) और आरती (21) की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:-जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *