लखीसराय में स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 गंभीर

Bihar: बिहार के लखीसराय में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेतरहाट थाना क्षेत्र में लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर गुनसागर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिला और 1 बच्चा शामिल है.

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और मोतिहारी जिले के रहने वाले थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और लोग गाड़ी में फंस गए.सूचना मिलते ही तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पु

लिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक घायल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. परिजनों के पहुंचते ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-UP में डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान! PM ई-विद्या के 5 चैनलों पर बालवाटिका से 12वीं तक की होगी पढ़ाई