बिहार में AI और मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर होगी स्थापना, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में सूचना प्रावैधिकी विभाग एवं एआइ कंपनी टाइगर एनालिटिक्स इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत वर्ष 2027 तक ग्लोबल डिलीवरी सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके माध्यम से राज्य के लगभग 200 युवाओं के लिए उच्च कौशल एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिहार को देश के प्रमुख एआइ इकोसिस्टम हब के रूप में विकसित करना है।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें भविष्य की उभरती तकनीकों के अनुरूप रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य में तकनीकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।