Bihar News: बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। जिसमे कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार तीन थाना प्रभारी और एक गाड़ी चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है।
ट्रेनिंग लेकर लौट रहे थे मृतक
यह घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है। कार सवार पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई।
रात 12.30 बजे हुआ हादसा
घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। वहीं, इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि देर रात ये एक्सीडेंट हुआ है। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिसमें तीन पुलिस ऑफिसर शामिल हैं। मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एसएचओ और ड्राइवर की भी मौत हुई है। साहेबपुर कमाल के हाईवे पर ट्रेनिंग से लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है। इसमें तीन थानेदार सवार थे। तीनों मधेपुरा के अलग-अलग थाने में कार्यरत थे। रात 12:30 बजे की घटना है। ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है। कैसे हुआ है, इसकी जांच अभी चल रही है।