पटना एयरपोर्ट पर दिखा पीएम मोदी और नीतीश कुमार का अलग अंदाज, गर्मजोशी से मिले दोनों नेता

Patna: बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सियासी गलियारों में चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक-दूसरे से बेहद गर्मजोशी के साथ मिले. दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान थी और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर हालचाल लिया.बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के पटना पहुंचते ही नीतीश कुमार ने आगे बढ़कर उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई. एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

गौरतलब है कि नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद से उनको लेकर तमाम तरह की सियासी चर्चाएं चल रही थीं. कहा जा रहा था कि भाजपा और जेडीयू के रिश्तों में खटास आ गई है. लेकिन पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के साथ नीतीश की इन तस्वीरों ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसके कई सियासी मायने हैं. बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर जो सवाल उठ रहे थे, इस एक तस्वीर ने उन सवालों का जवाब दे दिया है.

इसे पढ़ें:-देव दीपावली पर कर लें ये 7 उपाय, माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से हो जाएंगे मालामाल