NH-30 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा समाने आया है. यहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में मौके पर छह लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मिलकर रेस्क्यू करने का काम किया था.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कांकेर के नाथिया नवा गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ. यहां दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं.

हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

पुलिस ने सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार हो रहे सड़क हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *