गुजरात में भीषण सड़क हादसा, लग्जरी बस-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 5 घायल

Gujarat: गुजरात के आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार ‘साईं दर्शन ट्रैवल्स’ की बस सूरत से यात्रियों को लेकर राजस्थान जा रही थी. तड़के करीब 4 बजे जब बस आणंद से नडियाद की ओर जा रही थी, तभी एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई.

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

प्रारंभिक जांच में आशंका है कि ओवरटेकिंग के दौरान नियंत्रण खोने या चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-भारतीय तीरंदाजी टीम ने किया शानदार प्रर्दशन, गोल्ड के साथ मिला ओलंपिक का टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *