LPG Crisis: अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील होते ही भारत को पहली खुशखबरी मिल गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर पहला एलएनजी जहाज गुजरात के दाहेज पोर्ट पर पहुंच गया है. माल्टा के झंडा वाला यह टैंकर 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी लेकर आया है. एलएनजी लेकर पहुंचा ये टैंकर करीब साढ़े तीन महीने पहले शुरू हुए ईरान युद्ध के बाद होर्मुज पार करने वाला पहला भारतीय एलएनजी टैंकर है.
दरअसल, गुजरात के दहेज LNG टर्मिनल पर आज LNG कैरियर जहाज ‘दिशा’ सफलतापूर्वक पहुंच गया. इस जहाज ने 15 जून को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पार किया था. इस तरह से इस जहाज का तीन महीने से अधिक का इंतज़ार खत्म हुआ.
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा प्रबंधित और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड द्वारा चार्टर्ड एलएनजी टैंकर दिशा अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती सीजफायर की घोषणा के बाद स्ट्रेट से गुजरने वाले पहले वाणिज्यिक जहाजों में से एक है.
इसे भी पढ़ें:-भारत-पाक सीमा पर BSF का बड़ा ऑपरेशन, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद