मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत, 30499 वोटों से विजयी हुए सतीश पटेल

Manjalpur Bypoll Result: गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी के सतीश पटेल मतगणना की शुरुआत से ही आगे चल रहे थे. आखिरी 20वें राउंड की वोटों की गिनती के बाद भाजपा को बड़ी जीत मिली.

यहां भाजपा प्रत्याशी सतीश पटेल को कुल 55084 वोट मिले. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार भीखाभाई रबारी 24485 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. ऐसे मांजलपुर में बीजेपी ने 30 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली. 

मांजलपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी. इस सीट पर इन्हीं दोनों दलों से मात्र दो उम्मीदवार ही मैदान में थे. इस सीट पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. 

चुनाव आयोग के अनुसार, मांजलपुर सीट में कुल 2,19,494 मतदाता वोटिंग के पात्र थे, जिनमें 1,634 दिव्यांग व्यक्ति, 85 साल और उससे अधिक आयु के 1,406 मतदाता और 12 शतायु व्यक्ति शामिल थे. मतदान के दिन से पहले, 90 वरिष्ठ नागरिकों सहित 107 मतदाताओं ने चुनाव आयोग की घर बैठे मतदान सुविधा के माध्यम से अपना वोट डाला था.

इसे भी पढ़ें:-कम नींद लेना शरीर के लिए खतरनाक, कई गंभीर बीमारियों को देती है जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *