वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ का आगाज, पीएम मोदी ने 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

PM Modi: आज 8 सितंबर को वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम हो रहा है, यहां PM मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में कार्यक्रम में 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे हैं. पीएम मोदी यहां Gen-Z के साथ संवाद कर रहे हैं. 

PM Modi ने किया संबोधित

पीएम ने कहा, “मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आया हूं. लेकिन विकसित भारत के लिए कनेक्टिविटी चाहिए और इसके लिए देश के Gen-Z युवाओं का सहयोग, मदद केंद्र सरकार को चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा, “महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का ये मैदान, अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले सभी साथियों का साथ और विकास का ये उत्सव, यहां सबकुछ एक साथ हो रहा है.”

2014 तक फाइलें बस इधर-उधर घूमती रहीं

पीएम मोदी ने आगे कहा, “यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का सबूत है कि पिछले 12 सालों में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है. इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का विचार सबसे पहले 2004 में आया था. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2006 में एक खास कंपनी बनाई गई थी. फिर भी, 2014 तक फाइलें बस इधर-उधर घूमती रहीं. वे बस एक टेबल से दूसरी टेबल तक जाती रहीं. और विडंबना देखिए. इन फाइलों को भी किसी डेडिकेटेड कॉरिडोर का फायदा नहीं मिला…”

वडोदरा ‘गति शक्ति यूनिवर्सिटी’ का घर- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो न सिर्फ़ सुविधाजनक हो, बल्कि समय के साथ चलने के लिए काफ़ी तेज़ भी हो. वडोदरा ‘गति शक्ति यूनिवर्सिटी’ का घर है. आज यहीं से ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ की आख़िरी कड़ियाँ भी जुड़ गई हैं. 2,800 किलोमीटर से ज़्यादा लंबा ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ प्रोजेक्ट आज पूरा हो गया है. 21वीं सदी के भारत के लिए एक सचमुच ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है…”

इसे भी पढ़ें:-डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती आज, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *