Gujarat: सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए PM मोदी, कहा-21वीं सदी में अवसर ही अवसर, भारत किसी को निराश नहीं करेंगा

Semicon India Conference – 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के गांधीनगर में ‘सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस- 2023’ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने यहां उपस्थित सभी कंपनियों का स्‍वागत किया।   इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत के प्रति उनकी आस्था और विश्वास के प्रति सराहना व्यक्त करते हैं। वह इस बात पर जोर देते हैं कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो अपने साझेदारों की उम्मीदों और सपनों पर खरा उतरता है। 21वीं सदी में भारत अपार अवसरों की भूमि के रूप में खड़ा है। देश का जीवंत लोकतंत्र, अनुकूल जनसांख्यिकी और कुशल कार्यबल यहां कंपनियों को उनके कारोबार को दोगुना और तिगुना करने में सहायता करने के लिए तैयार हैं।

यह इवेंट उसी तरह है जैसे सॉफ्टवेयर को अपडेट करना जरूरी है। सेमीकॉन इंडिया के जरिए इंडस्ट्री, एक्सपर्ट्स और नीति निर्माताओं के साथ रिश्ते अपडेट होते रहते हैं। मुझे भी लगता है कि रिश्तों में तालमेल के लिए यह जरूरी है। आज 21वीं सदी में भारत के लिए अवसर ही अवसर हैं। मैं सभी कंपनियों को आश्वस्त करता हूं कि आपको भारत कभी निराश नहीं करेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने सेमीकंडक्टर उद्योग को विशेष प्रोत्साहन दिया है। ये निर्णय, ये नीतियां सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए भारत द्वारा बिछाए गए रेड कार्पेट की तस्वीर हैं। भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहां कॉरपोरेट टैक्स सबसे कम है। हमने कराधान प्रक्रिया को फेसलेस और सीमलेस बना दिया है। हमने कई अप्रचलित कानूनों और नियमों को खत्म करके व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित की है। आज भारत पर निवेशकों को भरोसा है क्योंकि यहां स्थाई, जिम्मेदार और सुधार करने वाली सरकार है। भारत पर उद्योग जगत को भरोसा है क्योंकि आज हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का तेज विकास हो रहा है। भारत पर टेक सेक्टर को भरोसा है क्योंकि यहां टेक्नोलॉजी का तेजी से विस्तार हो रहा है। आज भारत पर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को भरोसा है क्योंकि हमारे पास बड़ा टैलेंट पूल है। स्किल्ड इंजीनियरों और डिजाइनरों की ताकत है।

वही उन्‍होंने कहा कि जब आपसे कहते हैं कि मेक इन इंडिया तो इसमें ये बात भी शामिल है कि Make in India, make for the world. मैं चौथी औद्योगिक क्रांति और भारत की आकांक्षाओं के बीच वही संबंध देख सकता हूं जो मैंने पूर्व औद्योगिक क्रांति और अमेरिकी सपनों के बीच देखा था! आज दुनिया इंडस्ट्री 4.0 का दौर देख रही है। आज भारत की Indian aspersions भारत के विकास को ड्राइव कर रही है। आज भारत, दुनिया का वह देश है जहां चरम गरीबी तेजी से खत्म हो रही है। आज भारत वह देश है जहां नया मध्यम वर्ग तेजी से बढ़ रहा है। भारत का बढ़ता हुआ नया मध्यम वर्ग, Indian Aspirations का पॉवरहाउस बना हुआ है। संभावनाओं से भरे भारत के इस स्केल के बाजार के लिए आपको चिप- मेकिंग इकोसिस्टम का निर्माण करना है। भारत को इस बात का भी एहसास है कि सेमीकंडक्टर सिर्फ हमारी ज़रूरत नहीं है। दुनिया को भी आज एक trusted, reliable chip supply chain की जरूरत है। दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी से बेहतर भला ये trusted partner कौन हो सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में 2014 में 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हुआ करते थे। आज यह संख्या 85 करोड़ से अधिक है। यह संख्या न केवल भारत की सफलता के बारे में बता रही है, बल्कि आपके (सेमीकंडक्टर) उद्योग के लिए बढ़ते व्यवसाय के संकेतक के रूप में भी काम कर रही है। हेल्थ से लेकर कृषि और logistics तक स्मार्ट टेक्नोलॉजी के उपयोग से जुड़े एक बड़े विजन पर भारत काम कर रहा है। हम भारत के डिजिटल क्षेत्र और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में तेजी से वृद्धि देख रहे हैं। कुछ साल पहले भारत इस क्षेत्र में एक उभरता हुआ खिलाड़ी था और आज वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हमारी हिस्सेदारी कई गुना बढ़ गई है।

उन्‍होंने कहा कि 2014 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 30 अरब डॉलर से भी कम था। आज यह 100 अरब डॉलर को पार कर गया है। सिर्फ 2 साल में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दोगुना हो गया है। भारत में निर्मित मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना हो गया है। जो देश कभी मोबाइल फोन का आयातक था, वह आज दुनिया के बेहतरीन मोबाइल फोन बनाकर उनका निर्यात कर रहा है। आज 21वीं सदी के भारत में आपके लिए अपार अवसर हैं। भारत का लोकतंत्र, भारत की जनसांख्यिकी और भारत से मिलने वाला लाभांश आपके व्यवसाय को दोगुना, तिगुना कर सकता है।

आपको बता दें कि इस सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस- 2023 में फॉक्सकॉन, माइक्रोन, एएमडी, आईबीएम, मार्वेल, वेदांता, एलएएम रिसर्च, एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स, एसटी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रांटवुड टेक्नोलॉजीज, इनफिनियन टेक्नोलॉजीज, एप्लाइड मैटेरियल्स और सेमीकंडक्टर फील्ड की अन्य प्रमुख कंपनियां भी शामिल हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *