Jammu: जम्मू में पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे दो सीमावर्ती जिलों में ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सांबा और कठुआ जिलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया. पहला ड्रोन कठुआ के हीरानगर सेक्टर के बोबियां इलाके में चक नलुआ गांव में दिखा. सीमा पर तैनात जवानों ने ही आसमान में तेज रोशनी देखी, लेकिन बताया जा रहा है कि यह रोशनी थोड़ी देर हवा में रहने के बाद वापस पाकिस्तान की तरफ चली गई.
इन ड्रोनों के जरिए पाकिस्तान जम्मू सेक्टर में हथियार या गोला बारूद गिराने के लिए उपयोग किया जाता था. पाकिस्तान लगातार सीमा पार से ड्रोन वाली साजिश को अंजाम देकर जम्मू कश्मीर में हथियार गोला बारूद और नारकोटिक्स की पहुंचने की कोशिश करता है. सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की इन हरकतों को नाकाम कर भारी मात्रा में जम्मू कश्मीर से हथियार और नारकोटिक्स बरामद किए हैं.
इसे भी पढ़ें:-छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा