चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत, कई लापता

Jammu: जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिले किश्तवाड़ में शनिवार सुबह एक खौफनाक सड़क हादसा हो गया. दच्छन इलाके में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए चेनाब नदी में जा गिरी. इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वाहन में 10 से 12 लोगों के सवार थे.

चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियों

जानकारी के मुताबिक, करीब 10:45 बजे एक महिंद्रा बोलेरो डंगदारू इलाके के यैनवान से साउंडर की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक ने गाड़ी के स्टीयरिंग से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो दिया. अनियंत्रित होने के बाद बोलेरो सड़क किनारे से तेजी से फिसलकर गहरी खाइयों में लुढ़कती चली गई और अंततः विशाल चिनाब नदी के तेज बहाव में गिरकर समा गई.

स्थानीय लोगों और सेना का संयुक्त रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही दच्छन पुलिस थाना की टीम स्थानीय लोगों और अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अब तक 5 शवों को पानी से बाहर निकाल लिया है, जिन्हें पोस्टमार्टम और पहचान के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल अन्य लापता यात्रियों की तलाश और नदी में समाई गाड़ी को बाहर निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

एलजी मनोज सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने किश्तवाड़ के दच्छन में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने दुखी परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को तुरंत मदद देने का निर्देश दिया है. उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “किश्तवाड़ के दच्छन में हुए एक दुखद सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से दुखी हूं. दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैंने जिला प्रशासन और सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तुरंत मदद दी जाए.”

इसे भी पढ़ें:-रेलवे में निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *