Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सेना और सुरक्षाबलों के एक संयुक्त अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे केरन सेक्टर में आतंकियों के गुप्त ठिकाने को पूरा तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में घातक हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। बता दे कि आतंकियों की हलचल और उनके एक ठिकाने को लेकर सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और स्थानीय सुरक्षाबलों ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू किया।
इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकि ठिकाने से पांच एके-सीरीज राइफलें, नौ मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित सैन्य सामग्री बरामद की है। अधिकारियों का यह मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी से आतंकियों के किसी नापाक मंसूबे को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया गया है। फिलहाल मामले में विस्तृत विवरण का इंतजार है और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।