राजौरी में दिखे दो संदिग्ध आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब थानामंडी इलाके के कुछ गांवों में दो संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की खबर सामने आई. सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF और सेना ने तुरंत मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां रिकॉर्ड होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं. यह अभियान थानामंडी क्षेत्र के कुछ गांवों में चलाया जा रहा है.

सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध हालात में सड़क पार करते दिख रहे हैं. उनके हाव-भाव और समय को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ कि ये आतंकी हो सकते हैं.

सुरक्षा बल घर-घर तलाशी के साथ-साथ जंगलों और पहाड़ी रास्तों को भी खंगाल रहे हैं. ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है ताकि कोई सुराग न छूटे. राजौरी के भंगाई, हासप्लोट, कार्योट, कोपरा टॉप तथा आसपास के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों को घेरकर गहन तलाशी शुरू कर दी है. आधुनिक निगरानी उपकरणों और स्थानीय स्तर पर जुटाई जा रही सूचनाओं की मदद से संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें:-स्मार्टफोन के साथ भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है बड़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *