Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
संयुक्त अभियान में मिली सफलता
बता दें कि यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था। खुफिया जानकारी के आधार पर जब टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, तो इस ठिकाने का पर्दाफाश हुआ।
बरामद हथियारों की सूची
सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने से कई घातक हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं, जो किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं।
1 एके-47 राइफल
2 एके-47 मैगजीन
7.62 एमएम के 60 राउंड (गोला-बारूद)
1 पिस्तौल
1 ग्रेनेड
9 एमएम के 6 राउंड