LG Manoj Sinha : अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा शुरू होने से पहले पवित्र में प्रथम पूजा की गई। बता दें कि सबसे पहले अमरनाथ गुफा के दर्शन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किए और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान परंपरा के अनुसार यात्रा शुरू होने से पहले अमरनाथ गुफा में एक विशेष पूजा अर्चना की गई। इस पूजा में जम्मू कश्मीर के उपराजपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश
अमरनाथ यात्रा के दौरान उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने पर जोर देते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
पुलिसकर्मियों ने किए पुख्ता इंतजाम
अमरनाथ यात्रा के दौरान एलजी ने बाबा बर्फानी के सभी भक्तों से अनुरोध किया कि वे पवित्र यात्रा के लिए बड़ी संख्या में आएं और देश की प्रगति के लिए बाबा बर्फानी से प्रार्थना करें। जानकारी के मुताबिक, एसएएसबी और प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया है। इस यात्रा को लेकर पुलिसकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा तैनात की और पुख्ता इंतजाम किए हैं।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड कर रहा हर संभव उपाय
जानकारी के अनुसार, अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर की पवित्र तीर्थयात्रा हमेशा संप्रदाय सद्भाव का प्रतीक रही है, वहीं स्थानीय मुसलमान यात्रियों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में मदद करते हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद अमरनाथ श्राइन बोर्ड हर संभव उपाय कर रहा है कि यात्रा सुचारु, सुरक्षित और परेशान मुक्त हो।
इसे भी पढ़ें :- Goa: गोवा में डॉक्टरों के हड़ताल शुरू करने पर स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी माफी, कहा…