Karnataka: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर डी. के. शिवकुमार (D. K. Shivakumar) का नाम सबसे आगे चल रहा है. वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे और शिवकुमार को नया सीएम बनाने को लेकर कांग्रेस आलाकमान के स्तर पर बैठकों और मंथन का दौर जारी है. कर्नाटक में अगली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को हो सकता है. कांग्रेस पार्टी द्वारा जो लोग संभावित उपमुख्यमंत्रियों की दौड़ में शामिल हैं, उनमें परमेश्वर/प्रियांक खड़गे, यतीन्द्र और एमबी पाटिल/ईश्वर खंड्रे और केजे जॉर्ज/यूटी खादर/ज़मीर का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें:-गर्मी में राहत पाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स, रहेंगे फ्रेश और हेल्दी