जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा वाला रहेगा, जो लोग किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उनको आज कंपनी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। कुछ लोगों को आज अपने खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसके कारण परिवार का माहौल भी थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, जो लोग आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनको आज अपने व्यवसाय में तेजी देखने को मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप आध्यात्मिक क्षेत्र में भी प्रगति करते नजर आएंगे। यदि आज आप कहीं अपने धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपको अपने घर के लोगों से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपका कोई ऐसा राज ना खुल जाए, जो आपने अभी तक किसी को नहीं बताया था। आज आप भूमि व वाहन खरीदने की भी तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके यहां अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आप व आपके परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज माता पिता जी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज आप धीमी गति से चल रहे अपने कारोबार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने पिताजी से भी सलाह मशवरा करेंगे, तो वह भी काफी हद तक आपकी परेशानियों से आपको मुक्ति दिलवा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को ध्यान से कार्य करना होगा, नहीं तो आपको किसी कार्य को पूरा करने में देर हो सकती हैं, जिसके कारण उन्हें अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आप अपनी समस्याओं से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। संतान को यदि कोई कोर्स करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। नौकरी में आपका परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज सर्दी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिस वजह से दिन का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा, जिससे मानसिक शांति का अभाव हो सकता है। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका दिन बेहतर जाएगा और आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन एक ऐसा समय लेकर आएगा, जो आपको किए हुए कार्यों का अच्छा फल प्रदान करेगा। आमदनी में जहां एक ओर बढ़ोतरी होगी, वहीं महिला सहकर्मियों अथवा महिला बॉस का साथ आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। जिससे आप की पांचों उंगलियां घी में रहेंगी और आप काफी हद तक आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। कार्यों में बिजी रहेंगे, जिसकी वजह से दिन कब गुजर जाएगा, हालांकि परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकना ही आपके लिए बेहतर होगा, खर्चे बढ़े हुए रहेंगे और शारीरिक रूप से भी आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति आ सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए बेहद कमजोर है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें और बीमारियों से बच कर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामलों में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से आपका खुद का मन भी उतना प्रसन्न नहीं होगा, जितना होना चाहिए। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना आवश्यक है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आप अपने विरोधियों को धूल चटाएंगे, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता और वाकपटुता के कारण आप कार्यक्षेत्र में अपनी सफल उपस्थिति दर्ज कराएंगे और इसकी वजह से आपको तारीफ भी मिलेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से आपका मन खिला-खिला रहेगा। लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा संजीदा रहना आवश्यक होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आप किसी कारणवश अपने परिवार से दूर जा सकते हैं, जिससे उनके साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने रोमांस से अपने प्रियतम को खुश रखेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है और नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *