Lok Sabha: लोकसभा चुनाव की तैयारियां हुई तेज, BJP अध्यक्ष ने कई भाजपा नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

MP assembly election 2023: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी मुख्य दल तैयारियों में लग गए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। इसे देखते हुए भाजपा ने अपने चुनावी प्रत्‍याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, बीजेपी ने दो केंद्रीय मंत्रियों को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभार और सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी है। जिसमें  केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनावी प्रभारी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सहचुनाव प्रभारी बनाया गया है।

बीजेपी ने चार राज्यों के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में भी चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी के के राष्ट्रिय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सभी चारो राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिनके नाम की सूची शुक्रवार को जारी की गई है।

जिसमें बताया गया कि भूपेंद्र यादव केंद्र में मंत्री हैं और उनके पास पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार की जिम्मेदारी है। वहीं अश्विनी वैष्णव केंद्र में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। तोमर को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण मंत्री हैं।

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में यह जानकारी दी गई। पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *