तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, पांच की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. शुजालपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने एक डैम (तालाब) में जा गिरी. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह भीलखेड़ी जोड़ पर स्थित तालाब में कार अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे. पुलिस जांच के अनुसार हादसे के समय कार के सभी गेट और शीशे बंद थे. जिसके कारण कार में सवार लोग बाहर नहीं आ सके. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कर के शीशे तोड़कर कर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला. बचाव दल ने क्रेन का इस्तेमाल करके गाड़ी को बाहर निकाला.

हादसे के बाद सभी मृतकों के शव को पहचान के लिए मोर्चरी रूम में रखवाया गया है. जहां से परिजनों के आने के बाद पहचान कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. हालांकि, हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी.  

इसे भी पढ़ें:-ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर चेक कर लें ये चीजें, समय और पैसों की होगी काफी बचत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *