Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 12 सितंबर को एक बड़ा हादसा होते-होते रह रहा। दरअसल, शुक्रवार को कांडला (Kandla) से मुंबई के लिए एक विमान (Plane) ने उड़ान भारी। स्पाइसजेट (Spicejet) के Q400 विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भर ली, जिसके बाद देखा गया है कि विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर ही पाया गया। जिसके बाद सभी हरकत में आ गए और मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन की आपातकाल लैंडिंग हुई. मुंबई पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि प्लेन में सवाल सभी 75 पैसेंजर सुरक्षित हैं. सुचारू लैंडिंग के बाद, विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए.”
इसे भी पढ़ें:-कमजोर हो रही है आंखों की रोशनी? नेचुरली तरीके से तेज करने के घरेलू उपाय