बस-ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में 4 की मौत, दर्जनों घायल

Odisha: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

राउरकेला से मंगालपुर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस राउरकेला से जाजपुर जिले के मंगालपुर जा रही थी। रात के अंधेरे में बस सड़क की गलत लेन में चलने लगी जिसकी वजह से सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री बस में फंस गए। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। 

दोनों गाड़ियों के ड्राइवर की मौके पर ही मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस चालक और कंडक्टर ने भी बाद में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 1 यात्री की भी जान चली गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 4 बताई जा रही है। इस हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि 1 को आईसीयू में रखा गया है। घायलों को तुरंत  राउरकेला के आरजीएच में भर्ती किया गया।

रेस्क्यू टीम ने बस से निकालकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें:-दुनिया की ऐसी 8 जगहें जहां जाना तो मुमकिन, लेकिन वापस आना नामुमकिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *